आपदा: लुधियाना पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का दावा, बाढ़ में आई मिट्टी किसानों के लिए हो सकती है फायदेमंद

लुधियाना  पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का दावा, बाढ़ में आई मिट्टी किसानों के लिए हो सकती है फायदेमंद
बाढ़ के साथ नदियों के सहारे पहाड़ों से बहकर आई मिट्टी ने पंजाब की धरती के रंग और उपज दोनों पर असर डाला है। हालांकि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सतबीर सिंह गोसल का मानना है कि हाल की बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश से पंजाब की नदियों के माध्यम से आई पहाड़ी मिट्टी किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

लुधियाना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बाढ़ के साथ नदियों के सहारे पहाड़ों से बहकर आई मिट्टी ने पंजाब की धरती के रंग और उपज दोनों पर असर डाला है। हालांकि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सतबीर सिंह गोसल का मानना है कि हाल की बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश से पंजाब की नदियों के माध्यम से आई पहाड़ी मिट्टी किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुलपति सतबीर सिंह गोसल ने बताया कि रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के जरिए हिमाचल से दो प्रकार की मिट्टी पंजाब पहुंची है, जिसमें कंक्रीट युक्त रेत और लाल मिट्टी शामिल है।

सतबीर सिंह गोसल का कहना है कि कंक्रीट युक्त रेत, जिसमें छोटी बजरी शामिल है, मुख्य रूप से निर्माण कार्यों के लिए उपयोगी है, लेकिन इसमें उपजाऊपन की मात्रा बहुत कम है।

उनका यह भी मानना है कि लाल मिट्टी फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां पहले रेतीली मिट्टी थी, वहां लाल मिट्टी के आने से उसकी गुणवत्ता मध्यम स्तर की हो सकती है, जो कृषि के लिए लाभकारी हो सकता है।

कुलपति ने बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता की जांच के लिए पंजाब की नदियों से नमूने एकत्र किए जाएंगे और उनकी जांच होगी। लाल मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, और इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि लाल मिट्टी में उर्वरक की मात्रा अधिक होती है, जो इसे किसानों के लिए अधिक उपयोगी बनाती है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा, "गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जैसे क्षेत्रों की मिट्टी पहले से ही मध्यम स्तर की है। बाढ़ के बाद कंक्रीट युक्त मिट्टी के कारण भविष्य में इन क्षेत्रों को कुछ नुकसान हो सकता है। लेकिन, लाल मिट्टी के मिश्रण से उर्वरता में सुधार की संभावना है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2025 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story