राष्ट्रीय: सूरज की किरणें प्रकृति ही नहीं, हमारे जीवन के लिए भी हैं अमृत, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

सूरज की किरणें प्रकृति ही नहीं, हमारे जीवन के लिए भी हैं अमृत, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
प्रकृति ने हमें कई अनमोल उपहार दिए हैं, जिनमें से सूर्य सबसे महत्वपूर्ण है। सूर्य की किरणें शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक उपाय भी हैं। आयुर्वेद में सूर्य की ऊर्जा यानी धूप लेना बहुत आवश्यक और लाभकारी माना गया है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रकृति ने हमें कई अनमोल उपहार दिए हैं, जिनमें से सूर्य सबसे महत्वपूर्ण है। सूर्य की किरणें शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक उपाय भी हैं। आयुर्वेद में सूर्य की ऊर्जा यानी धूप लेना बहुत आवश्यक और लाभकारी माना गया है।

सूर्य की किरणें मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। खासकर, सूर्य की किरणों से मिलने वाले विटामिन डी को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा, दोनों में जीवन के लिए अमृत समान माना गया है। विटामिन डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि इसका सबसे प्रभावशाली और प्राकृतिक स्रोत सूर्य की किरणें हैं।

जब त्वचा पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है, तब शरीर में एक विशेष प्रक्रिया द्वारा विटामिन डी3 बनता है, जो कि हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में सहायक होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स जैसी बीमारियों से बचाव होता है। बच्चों के विकास और वृद्धों के लिए यह विशेष रूप से आवश्यक है। विटामिन डी शरीर की इम्यून प्रणाली को सक्रिय करता है, जिससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

सूर्य की किरणें त्वचा पर पड़ने से रोमछिद्र खुलते हैं और त्वचा की सफाई होती है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। साथ ही, त्वचा पर हल्की धूप एक प्राकृतिक रोगनाशक के रूप में कार्य करती है।

आयुर्वेद में धूप लेना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक माना गया है। नियमित रूप से हल्की धूप में बैठने से मूड बेहतर होता है और मानसिक स्फूर्ति बनी रहती है।

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक की धूप सबसे उपयुक्त मानी जाती है। हालांकि, ज्यादा धूप से त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा समय तक धूप में न रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2025 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story