राष्ट्रीय: रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे भाजपा सांसद मनोज तिवारी

रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे भाजपा सांसद मनोज तिवारी
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी रामलीला मंचन के दौरान भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी उन्‍होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

नई दिल्‍ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी रामलीला मंचन के दौरान भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी उन्‍होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को लव कुश रामलीला कमेटी के संचालकों के साथ अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्‍होंने बताया कि वह इस बार भगवान परशुराम की भूमिका लव कुश रामलीला कमेटी में निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर के आसपास उनका रोल लव कुश रामलीला कमेटी में दिल्ली वासियों को दिखाई देगा। इस मौके पर मनोज तिवारी ने देश की सभी रामलीला कमेटियों से आग्रह किया है कि रामलीला स्क्रिप्ट पर खास ध्यान दिया जाए। रामलीला में प्राचीन तथ्यों के साथ ही स्क्रिप्ट को तैयार किया जाए और उनके तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए। इसकी अपील आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की है।

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सातवें वर्ष में लव कुश रामलीला समिति में भूमिका निभाऊंगा। मैं जब छोटा था त‍ब से रामलीला मंचन में भाग लेता हूं। मैंने माता सीता और कैकेयी की भूमिका निभाई है। जो भी रोल मिल जाए, उसको बखूबी निभा रहा हूं। लव कुश रामलीला समिति अपने शतक वर्ष की तरफ बढ़ रही है। रामलीला में हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए, चाहे वह रोल कर रहा हो या नहीं। राम सिर्फ एक चरित्र नहीं हैं, राम हमारी संस्‍कृति और सभ्‍यता हैं। भारत को विकसित होने के लिए दूसरे धर्म के लोगों ने भी श्रीराम को अपनाया है।

उन्‍होंने कहा कि श्रीराम की संस्‍कृति को कुछ लोग विवादित बना देते हैं। परशुराम ने 21 बार धरती को क्षत्रियों से खाली कर दिया। इसके चलते समाज में ब्राह्मण और क्षत्रिय आपस में भिड़े रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान की धरती पर मैच नहीं खेल रही है। जैसा वर्ल्ड कप के समय हुआ था, वैसा ही इस बार मैच देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि लोग भारतीय टीम को सपोर्ट करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2025 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story