खेल: टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता
टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 सितंबर को, चीनी खिलाड़ी वांग चाओचाओ ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीता। चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 सितंबर को, चीनी खिलाड़ी वांग चाओचाओ ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीता। चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

उसी सुबह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में, 26 वर्षीय वांग चाओचाओ ने 1 घंटा 18 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। ब्राजीली खिलाड़ी कैओ बोनफिम ने सिर्फ 8 सेकंड की बढ़त से स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पेन के खिलाड़ी पोल म्कग्राथ तीसरे स्थान पर रहे।

चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी आत्मविश्वास हासिल किया। उस शाम हुए प्रारंभिक मुकाबलों में, ल्यांग पाओथांग, चांग छिनींग, ल्यो खैई और कुओ लोंग्यु गठित चीनी टीम 3:00.77 के समय के साथ अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रही, जिसने मई में क्वांगचो विश्व ट्रैक एंड फील्ड रिले प्रतियोगिता में बनाए गए 3:01.87 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Sept 2025 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story