राष्ट्रीय: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बजट की तारीफ की, कहा, भारत श्रेष्ठ, समृद्ध होगा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बजट की तारीफ की, कहा, भारत श्रेष्ठ, समृद्ध होगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे भारत श्रेष्ठ और समृद्ध होगा।

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे भारत श्रेष्ठ और समृद्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अब तक आयुष्मान योजना से छह करोड़ लोग लाभ ले चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा सदन में पेश अंतरिम बजट में भारत के श्रेष्ठ होने की झलक दिख रही है। देश में सोलर पैनल लगाने का काम किया जाएगा और तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। इस बजट से भारत श्रेष्ठ और समृद्ध होगा।

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने इस अंतरिम बजट को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया। सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार के पेश अंतरिम बजट में गांव के विकास पर जोर, सोशल जस्टिस सरकार की प्राथमिकता और समावेशी विकास में राज्यों की भागीदारी का समावेश किया है। यह बजट योजनाओं में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार को खत्म करने का सराहनीय क़दम और विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करेगा।

उन्होंने इस दूरदर्शी, समावेशी एवं प्रगतिशील बजट के लिए वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार भी जताया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Feb 2024 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story