एनएचआईडीसीएल भर्ती डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

एनएचआईडीसीएल भर्ती  डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 जून के शाम 05.00 बजे तक तय की गई है।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 जून के शाम 05.00 बजे तक तय की गई है।

एनएचआईडीसीएल, नई दिल्ली, के तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अनारक्षित (यूआर) के 36, अनुसूचित जाति (एससी) के 13, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 06, और ईडब्ल्यूएस के 08 पद शामिल हैं।

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई को सुबह 10.00 बजे से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून के शाम 05.00 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का वर्ष 2024/2025/2026 में से किसी भी वर्ष में गेट (सिविल इंजीनियरिंग) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे गेट स्कोर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story