एनएचआरसी भर्ती अलर्ट रिसर्च ऑफिसर सहित 33 पदों पर आवेदन जारी, जानें डिटेल्स
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एनएचआरसी ने डेपुटेशन के आधार पर अनुसंधान अधिकारी (रिसर्च ऑफिसर) सहित विभिन्न 33 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
एनएचआरसी की ओर से जारी 33 रिक्तियों में संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) का 1, सहायक रजिस्ट्रार का 1, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी के 2, प्रधान निजी सचिव का 1, सहायक सूचना अधिकारी (सहायक निदेशक (प्रकाशन)) का 1, अनुसंधान अधिकारी के 2, पुलिस उपाधीक्षक के 2, सहायक लेखा अधिकारी का 1, निजी सहायक के 3, निरीक्षक के 5, वरिष्ठ अनुसंधान सहायक का 1, प्रोग्रामर सहायक के 2, लेखाकार के 2, स्टाफ कार चालक (ग्रेड-I) का 1, सहायक लाइब्रेरियन का 1, स्टाफ कार चालक (ग्रेड-II) का 1, स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) के 3, कांस्टेबल के 2 और डिस्पैच राइडर का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट के अनुसार, सोशल साइंस/स्टैटिस्टिक्स/लॉ में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा, 10वीं/12वीं पास, अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, आदि होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता और दस्तावेजों की जांच और कैडर मंजूरी के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत, पे मैट्रिक्स में लेवल-2 से 12 के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव (स्थापना), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मानवाधिकार भवन, सी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली 110023' पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Aug 2026 3:44 PM IST












