निया और अंकिता ने बताया कैसे उनकी मां ने संवारा करियर

निया और अंकिता ने बताया कैसे उनकी मां ने संवारा करियर
'मदर्स डे' आने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्रियों, निया शर्मा और अंकिता लोखंडे, ने अपनी माताओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' का हिस्सा बनीं इन अभिनेत्रियों ने बताया कि कैसे उनकी माताओं ने उनके करियर और व्यक्तित्व को गढ़ा है।

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। 'मदर्स डे' आने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्रियों, निया शर्मा और अंकिता लोखंडे, ने अपनी माताओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' का हिस्सा बनीं इन अभिनेत्रियों ने बताया कि कैसे उनकी माताओं ने उनके करियर और व्यक्तित्व को गढ़ा है।

अभिनेत्री निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। निया ने बताया कि उनका निडर स्वभाव मां की विरासत है। अभिनेत्री कहती हैं, "मैंने अपनी मां को जीवन की कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करते देखा है। उनकी वही हिम्मत आज मेरे आत्मविश्वास की नींव है।"

निया ने अपनी मां के साथ जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक ट्रिप के दौरान वे एक 'हॉप-ऑन हॉप-ऑफ' बस में अपनी मां को खो बैठी थीं। निया और उनका परिवार परेशान होकर सबको अलर्ट कर रहा था, लेकिन घंटों बाद उनकी मां बस की छत पर आराम से बैठी शहर के वीडियो बनाती हुई मिलीं। निया कहती हैं, "वह अफरा-तफरी को भी यादगार पल में बदल देती हैं।"

दूसरी ओर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने जीवन में 'दो माताओं' के होने को अपनी सबसे बड़ी खुशकिस्मती बताया। अंकिता ने कहा, "एक मां ने मुझे जन्म दिया, तो दूसरी मेरी सास ने मुझे अपनी बेटी की तरह अपनाकर एक नया घर और बिना शर्त प्यार दिया।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरी दोनों मां मेरे दो स्तंभ हैं। हर दिन, मैं उन दोनों के लिए बहुत ज्यादा शुक्रगुजार महसूस करती हूं। उनकी दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी खुशी ही मेरे लिए मायने रखती है। यह कितना शानदार है कि मुझे अपनी दोनों मां का आशीर्वाद मिला है। 'लाफ्टर शेफ्स' शो मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी ताकत के इन दो स्तंभों को और उन सभी मां को जो अपने बच्चों की परवरिश का शानदार काम कर रही हैं। 'मदर्स डे' की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story