निरहुआ की 'फसल' इस दिन होगी यूट्यूब पर रिलीज, किसानों के दर्द को बयां करेगी फिल्म

निरहुआ की फसल इस दिन होगी यूट्यूब पर रिलीज, किसानों के दर्द को बयां करेगी फिल्म
भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ एक ऐसी ही फिल्म 'फसल' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म किसानों की जिंदगी, उनकी फसलों की मुश्किलों, बिचौलियों की लूट और समाज में उनकी अनदेखी को दिखाती है।

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ एक ऐसी ही फिल्म 'फसल' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म किसानों की जिंदगी, उनकी फसलों की मुश्किलों, बिचौलियों की लूट और समाज में उनकी अनदेखी को दिखाती है।

शनिवार को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि अब वे इसका वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर करने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म का क्लिप शेयर कर लिखा, "फिल्म 'फसल' का डिजिटल प्रीमियर पहली बार यूट्यूब पर होगा। यह प्रीमियर 8 मार्च को सुबह 6 बजे शुरू होगा।"

फिल्म में निरहुआ एक किसान के किरदार में नजर आएंगे, जो बिचौलियों और सिस्टम से जूझते दिखते हैं। आम्रपाली दुबे भी मजबूत भूमिका में हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठाया है।

हालांकि, फिल्म पहले टीवी और थिएटर पर प्रसारित की जा चुकी है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने से यह और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी, बल्कि किसानों के मुद्दों पर भी सोचने पर मजबूर करेगी।

'फसल' के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव, विमल बावरा और विजय चौहान ने लिखे हैं। फिल्म के गाने आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज जैसे मशहूर गायकों ने गाए हैं।

श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि सह-निर्माता सतीश आशवानी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली पराग पाटिल ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। संवाद लेखन का जिम्मा राकेश त्रिपाठी ने संभाला है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी साहिल जे. अंसारी ने की है। एक्शन सीन को हीरा यादव ने डिजाइन किया है और कोरियोग्राफी संजय कोर्बे और कानू मुखर्जी ने की है।

फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ छोटी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिंह, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिंह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी और कविता सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2026 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story