निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे व्यक्तिगत खुशी होगी उपेंद्र कुशवाहा

निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे व्यक्तिगत खुशी होगी  उपेंद्र कुशवाहा
बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी। उन्होंने इसे जनता दल (यूनाइटेड) के लिए भी अच्छा कदम बताया।

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी। उन्होंने इसे जनता दल (यूनाइटेड) के लिए भी अच्छा कदम बताया।

उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह शुरू से ही निशांत कुमार के राजनीति में आने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अरे भाई, आप हमसे पूछ रहे हैं, हम तो शुरू से बोलते रहे हैं। जिस समय जदयू के लोग पसंद नहीं करते थे, उस समय भी हम कह रहे थे कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। उस वक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया।"

उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात को उठाते रहे कि निशांत कुमार के राजनीति में आने में जितनी देरी होगी, उतना ही जदयू को नुकसान होगा। हालांकि, अब पार्टी ने इस दिशा में फैसला लिया है, जो देर से ही सही, एक अच्छा कदम है। कुशवाहा ने कहा, "खैर, देर से ही सही लोगों ने फैसला लिया। तो फैसला लिया है तो निशांत को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिले, इसमें मुझको व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी और जदयू के लिए भी अच्छा होगा।"

उनके इस बयान को निशांत कुमार को पार्टी और सरकार में बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावनाओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीतिक दलों और समाज में आपसी तालमेल तथा भाईचारे की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए। जो लोग जिस राजनीतिक दल में हैं, उन्हें आपसी तालमेल और मिल-जुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल संबंधित राजनीतिक दल को लाभ होगा, बल्कि आम जनता का भी भला होगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story