रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी
अभिनेत्री सोनिया बालन नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी। सोनिया ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना और रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक खास मौका है।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनिया बालन नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी। सोनिया ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना और रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक खास मौका है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "रामायण जैसी कहानी से जुड़ना, जो हमारी संस्कृति में इतनी गहराई से जुड़ी है, वाकई बहुत खास है। उर्मिला रामायण की एक ऐसी नायिका हैं, जिसकी मजबूती, गरिमा और त्याग को इतिहास के पन्नों से परे समझा जाना चाहिए। एक एक्टर के तौर पर ऐसे इमोशनल लेयर वाले किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।"

उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते कहा, "नितेश तिवारी जैसे विजनरी फिल्ममेकर के साथ काम करना और इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर जैसे शानदार एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना इस सफर को और भी ज्यादा एक्साइटिंग बनाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उर्मिला की मजबूती से जुड़ पाएंगे और उन खूबसूरत इमोशन्स को समझ पाएंगे जो उनकी कहानी को इतना पावरफुल बनाते हैं।"

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का रामायण में एक अहम स्थान है। कहा जा रहा है कि इस किरदार के जरिए फिल्म में महाकाव्य के एक और भावनात्मक पहलू को दिखाया जाएगा और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब लक्ष्मण अपने बड़े भाई राम और भाभी सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास पर गए थे, तब उर्मिला ने अपने पति के बिना पूरे 14 साल बिताए थे। पौराणिक कथाओं में यह भी माना जाता है कि उर्मिला ने लक्ष्मण की नींद ले ली थी ताकि वे बिना सोए 14 साल तक राम और सीता की रक्षा कर सकें।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story