नितिन नवीन के दौरे को लेकर तैयारी पूरी, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह ब्रजेश पाठक

नितिन नवीन के दौरे को लेकर तैयारी पूरी, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह ब्रजेश पाठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। नितिन नवीन के दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। नितिन नवीन के दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "पूरे राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन पाने की तैयारियों में जुटे हैं।"

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने उनके पहले दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि एक सहयोगी दल के रूप में वे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष उसकी सबसे बड़ी ताकत और प्रमुख नेता होता है। भाजपा की विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है और इसी लक्ष्य के साथ पार्टी कार्य कर रही है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर संजय निषाद ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाना आसान है, लेकिन देश में कानून अपना काम करेगा। जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करेंगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सजा दिलाई जाएगी। धर्म और राजनीति दोनों की अपनी-अपनी अलग भूमिका है।

संजय निषाद ने कहा कि पहले भी भ्रष्टाचार के मामले होते थे, लेकिन उन्हें दबा दिया जाता था। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऐसे मामलों की जांच हो रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने लोगों से जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखने और बिना सबूत किसी पर आरोप लगाने या जनता को गुमराह करने वाले बयानों से बचने की अपील की।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वह दो दिन तक प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से लेकर जिला और शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करके फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ भी मंथन करेंगे और 2027 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

नितिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला संगठनात्मक दौरा है। नवीन इन दो दिन में भाजपा के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं से भी संवाद करेंगे। उनके साथ ही बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी रहेंगे। बैठकों का मुख्य मकसद नई टीम में जोश भरना और सभी से फीडबैक लेकर 2027 की तैयारियों को धार देना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story