नीतीश की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने में सफल होंगे निशांत पप्पू यादव

नीतीश की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने में सफल होंगे निशांत  पप्पू यादव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो बिहार के लोगों की ही बात करेंगे। अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो वह जेडीयू को एकजुट रखेंगे और नीतीश कुमार की विरासत को बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू के नेतृत्व के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ले आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सवाल जदयू या उसके कार्यकर्ताओं का नहीं है।

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो बिहार के लोगों की ही बात करेंगे। अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो वह जेडीयू को एकजुट रखेंगे और नीतीश कुमार की विरासत को बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू के नेतृत्व के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ले आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सवाल जदयू या उसके कार्यकर्ताओं का नहीं है।

पप्पू यादव ने कहा कि सवाल है कि नीतीश कुमार के प्रति बिहार की जनता का अटूट विश्वास रहा है। एसे में उनका इतनी जल्दी निर्णय लेना या फिर बिहार छोड़ना, ये बिहार के लोगों की पसंद नहीं हो सकती। नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद है। निशांत कुमार देर आए लेकिन दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता और जदयू के प्रति जिस वर्ग का विश्वास पुरजोर था। उस विश्वास को बनाए रखने में और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने में निशांत सफल होंगे।

बता दें कि निशांत कुमार रविवार को जदयू ज्वाइन कर रहे हैं। उनके जदयू में शामिल होने के अवसर पर समर्थकों ने पटना की सड़कों को निशांत कुमार के पोस्टर से पाट दिया है। जदयू दफ्तर मे भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। रविवार दोपहर एक बजे निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

काफी लंबे वक्त से निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। अब रविवार को निशांत आधिकारिक तौर से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को विधानमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में हम लोगों ने सीएम नीतीश के सामने निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की, जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया है। रविवार को निशांत कुमार जदयू ज्वाइन करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2026 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story