सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत और दूसरे की हुई शुरुआत अरुण भारती

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत और दूसरे की हुई शुरुआत अरुण भारती
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि अगर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत है तो दूसरे युग की शुरुआत हो रही है। उनके इस नए सफर के लिए लोजपा (रामविलास) की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि अगर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत है तो दूसरे युग की शुरुआत हो रही है। उनके इस नए सफर के लिए लोजपा (रामविलास) की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की जनता को बताया कि वे अब बिहार से निकलकर राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

सीएम नीतीश कुमार के नामांकन को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि भले ही नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, लेकिन यह पोस्ट भी भाजपा के दबाव में किया गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर वे नीतीश कुमार के साथ होते तो आज यह स्थिति सीएम को नहीं देखनी पड़ती। भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और जदयू अब खत्म हो जाएगी।

तेजस्वी यादव के बयान पर अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे क्या बयान देते हैं और फ्रस्ट्रेशन में क्या कहते हैं। वे निराशा में इस कदर डूब चुके हैं, उन्हें नहीं पता है कि वे क्या कह जाते हैं, जिस व्यक्ति को बिहार की जनता ने नकार दिया, जिसकी कोई बात महागठबंधन में शामिल दल नहीं मान रह हैं, वे हमेशा निराशाजनक बातें ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, और एनडीए के सभी घटक दलों ने इसे मान लिया है और उनके आगे के सफर के लिए अपना समर्थन दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है। वे अब आगे के सफर पर निकले हैं, हमारी ओर से शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 March 2026 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story