नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज, अनुमंडल पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज, अनुमंडल पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एनडीए के कई प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भागलपुर, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एनडीए के कई प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है।

बैठक के बाद जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम लोगों के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन और संगठन के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। वहीं, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करेंगे। नेताओं ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जदयू नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार आलोक, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, अनिल दास, हीरा पांडे, प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, विनय कुमार तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पांडे सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2026 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story