नियमों का पालन न करने वाले मदरसों पर कार्रवाई जरूरी राजू वाघमारे
मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों के बंद होने से लेकर पीएम मोदी के ग्लोबल साउथ पर दिए बयान पर अपनी राय रखी।
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने के मामले पर राजू वाघमारे ने कहा, "सरकार के ढांचे का पालन मदरसे नहीं कर रहे हैं, इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने उनको बंद किया है।"
उन्होंने कहा कि अगर सरकार के नियमों के अनुसार मदरसे चलाने की कोशिश करें तो सरकार को उसको बंद करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन अगर आप नियमों का उल्लंघन करके मदरसे चलाने की कोशिश करेंगे तो सरकार इसके ऊपर जरूर एक्शन लेगी।
राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने बिना मदद वाले मदरसों के सर्वे के बाद राज्य भर में 252 मदरसों को बंद करने का नोटिस भेजा है और करीब 100 दूसरे मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राजू वाघमारे ने कहा, "पंजाब के अंदर कांग्रेस की गुटबाजी इतनी हो गई है कि जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वह अलग गुट बनाए हैं, उनका अध्यक्ष है, उनका अलग गुट है। मेरे समझ में ये चुनौती बहुत ही बड़ी है। इस चुनौती का सामना कांग्रेस नहीं कर सकती है। कांग्रेस पूरे देश में गुटबाजी के चलते ही खत्म हो गई है। पंजाब में भी गुटबाजी के चलते कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।"
पंजाब के नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रभारी सचिन पायलट ने हाल ही में कहा था कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए मुख्यमंत्री का कोई पूर्व-घोषित चेहरा नहीं होगा और सीएम पद पर फैसला बहुमत जीतने के बाद ही हाईकमान करेगा।
पीएम मोदी के ग्लोबल साउथ पर दिए बयान को लेकर राजू वाघमारे ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है। देश में पूरी तरह से उद्योग के क्षेत्र में बढ़ोतरी होती जा रही है। युवाओं को रोजगार मिलते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत का सपना पूरा करेगा।"
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि भारत की चुनावी प्रक्रिया दुनिया में सबसे पारदर्शी प्रक्रियाओं में से एक है। उनके इस बयान पर वाघमारे ने कहा, "चुनाव आयोग ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। लोकतंत्र के मामले में पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र अपना देश है और इस लोकतंत्र में जो चुनाव की प्रक्रिया होती है, वह ट्रांसपैरेंट होती है।"
उन्होंने कहा कि अगर आप आज के एसआईआर को देखते हैं, सभी पार्टी के लोगों को शामिल किया गया है। चुनाव की सूची पब्लिक के सामने है। सूची में अपना नाम डाल सकते हैं, अपना नाम दूसरी जगह बदल सकते हैं। ये प्रक्रिया हमारे देश के अंदर लोकतंत्र की बड़ी मिसाल है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Sept 2026 3:23 PM IST












