नोएडा ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकली नोटों की गड्डी से लोगों को देते थे धोखा

नोएडा ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकली नोटों की गड्डी से लोगों को देते थे धोखा
नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 5 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की।

नोएडा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 5 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल उर्फ नन्हें (19 वर्ष) निवासी प्रेम नगर, थाना नांगलोई, दिल्ली और करन सोलंकी (26 वर्ष) निवासी सभापुर, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त ग्राम भंगेल, नोएडा क्षेत्र में सक्रिय थे और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली 2 कागज की गड्डियां बरामद कीं। इन गड्डियों में ऊपर और नीचे केवल 500 रुपये के एक-एक असली नोट लगे हुए थे, जबकि अंदर पूरी गड्डी कागज की थी। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि अभियुक्त बेहद चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ये राह चलते लोगों को बड़ी रकम होने का झांसा देते थे और कागज की गड्डी, जिसमें ऊपर-नीचे असली नोट लगे होते थे, दिखाकर उन्हें भरोसा दिलाते थे कि उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी है। इसके बाद लालच में आए लोगों से ये गड्डी के बदले उनके कीमती आभूषण या नकदी ले लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह खासतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जो जल्दी पैसे कमाने के लालच में आ जाते थे। इस तरह की ठगी में पीड़ित को पहले विश्वास में लिया जाता है और फिर कुछ ही मिनटों में उसके साथ धोखाधड़ी कर दी जाती है।

इस मामले में थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story