अंतरराष्ट्रीय: अमेरिका 'गैंगस्टर जैसा देश', जापान और दक्षिण कोरिया भी कम नहीं प्योंगयांग

अमेरिका गैंगस्टर जैसा देश, जापान और दक्षिण कोरिया भी कम नहीं  प्योंगयांग
उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के बीच हाल ही में हुई त्रिपक्षीय बैठक की आलोचना की। उसने इस वार्ता को शांति का 'अपमान' बताया।

सोल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के बीच हाल ही में हुई त्रिपक्षीय बैठक की आलोचना की। उसने इस वार्ता को शांति का 'अपमान' बताया।

उत्तर कोरिया के मुख्य समाचार पत्र ने 11 दिसंबर को टोक्यो में आयोजित त्रिपक्षीय हिंद-प्रशांत वार्ता की आलोचना करते हुए वाशिंगटन पर शांति को नष्ट करने वाला 'गैंगस्टर जैसा' देश बताया।

योनहाप समाचार एजेंसी ने रोडोंग सिनमुन के हवाले से बताया, "संयुक्त राज्य अमेरिका का इतिहास दुनिया भर में युद्ध का इतिहास रहा है। इसकी विदेश नीति दूसरे देशों पर आक्रमण करने, शांति और सुरक्षा को नष्ट करने की है।"

अखबार ने जापान को 'शांति चाहने वाले' देश के रूप में खारिज कर दिया। इसने दक्षिण कोरिया को 'आक्रमण और युद्ध की अमेरिकी नीतियों का अगुआ' भी करार दिया।

इसने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका बुराई का साम्राज्य है और शांति को नष्ट करने वाला एक गैंगस्टर जैसा देश है। कठपुतली जापान और दक्षिण कोरिया भी कम दोषी नहीं हैं।"

सोल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की वार्ता के दौरान, तीनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में सामूहिक रूप से योगदान करने के तरीकों की खोज करने की जरुरत को स्वीकारा। जनवरी में अपने उद्घाटन सत्र के बाद यह अपनी तरह की दूसरी बैठक थी।

यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों के बीच त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को गहरा करने की मांग कर रहे थे।

बता दें प्योंयांग दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के गठबंधन को अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Dec 2024 3:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story