एनपीसीसी भर्ती 2026 मैनेजर सहित 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

एनपीसीसी भर्ती 2026 मैनेजर सहित 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) ने मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) ने मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

एनपीसीसी की ओर से जारी 12 रिक्तियों में जनरल मैनेजर (एचआर) का 1, मैनेजर (वित्त) का 1, मैनेजर (एचआर) के 2, मैनेजर (आईटी) के 2, मैनेजर (राजभाषा) का 1, डिप्टी मैनेजर (वित्त) के 4 और डिप्टी मैनेजर (विधि) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जनरल मैनेजर (एचआर) और मैनेजर (एचआर) के लिए एचआर/पर्सनेल मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; मैनेजर (वित्त) और डिप्टी मैनेजर (वित्त) के लिए सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस); मैनेजर (आईटी) के लिए बीई (सीएस/आईटी)/एमसीए; मैनेजर (राजभाषा) के लिए हिंदी में मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष, जिसमें डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में रही हो; और डिप्टी मैनेजर (विधि) के लिए कानून में ग्रेजुएशन के बार के सदस्य होने चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 3 से 18 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30 से 50 वषों के बीत तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डिप्टी मैनेजर के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच, मैनेजर के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच और जनरल मैनेजर के लिए 90,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य और ओबीसी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story