ओम बिरला जैसा अच्छा स्पीकर हमने कभी नहीं देखा, वे विपक्ष को ज्यादा मौके देते हैं धर्मबीर सिंह

ओम बिरला जैसा अच्छा स्पीकर हमने कभी नहीं देखा, वे विपक्ष को ज्यादा मौके देते हैं धर्मबीर सिंह
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर लाने पर भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि हमने पहले भी कई स्पीकर देखे हैं, लेकिन ओम बिरला जैसा अच्छा स्पीकर हमने कभी नहीं देखा। वे विपक्षी सांसदों को पूरा चांस देते हैं कि वे अपनी बात रखें।

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर लाने पर भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि हमने पहले भी कई स्पीकर देखे हैं, लेकिन ओम बिरला जैसा अच्छा स्पीकर हमने कभी नहीं देखा। वे विपक्षी सांसदों को पूरा चांस देते हैं कि वे अपनी बात रखें।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अगर आप उनके खिलाफ आरोप भी लगाएंगे, तो क्या बचेगा। विपक्ष उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाता है, लेकिन चर्चा नहीं करना चाहता। जब चर्चा करने की बात आई तो विपक्ष दुनिया के माहौल पर चर्चा करना चाहते थे, जबकि विदेश मंत्री ने इस मामले में बयान भी दिया। इसके बावजूद विपक्ष ने हंगामा किया।

बजट सत्र चल रहा है तो संसद सदस्य भी चाहते हैं कि अपनी बात रखें, लेकिन वहां जाकर उदासी ही मिलती है, यह ठीक नहीं है। विदेश मंत्री ने पूरी बात बता दी है। हर देश के बारे में खुलकर बताया है। फिर भी विपक्ष चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता है।

टीम इंडिया की टी-20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत पर भाजपा सांसद ने कहा कि भारतीय टीम को जीत की बहुत सारी बधाई। सारी दुनिया के लोग हैरान हैं कि भारत की टीम जिस प्रकार एकजुट होकर खेलती है, वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है। इस तरह की एकजुटता ही भारत को आगे ले जाएगी। पीएम मोदी भी कहते हैं कि अगर हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा।

लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि जब विपक्ष इस तरह का कोई भी प्रस्ताव लेकर आ रहा है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अपनी बातों को साक्ष्य के आधार पर रखेंगे। अभी जो साक्ष्य हमारे सामने हैं,. वह यह है कि विपक्ष को आवंटित समय से अधिक बोलने का मौका दिया गया। इसके बावजूद अगर वे कह रहे हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। अपनी बातों को साक्ष्य के साथ रखें, लेकिन विपक्ष तो हंगामा करना ही जानता है।

उन्होंने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 विश्व कप अपने नाम किया। मैदान पर टीम का कौशल और समर्पण आज इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज हो गया है। इस गौरवशाली पल के लिए पूरी टीम का आभार। हमें आप पर गर्व है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2026 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story