ओमान से दिल्ली पहुंचे लोगों ने कहा, वहां के हालात काफी बेहतर

ओमान से दिल्ली पहुंचे लोगों ने कहा, वहां के हालात काफी बेहतर
ओमान की राजधानी मस्कट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे लोगों ने वहां के हालात बताए। आईएएनस से बात करते हुए रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात काफी अच्छे हैं। कोई समस्या नहीं है और वहां से विमान उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्कट में मिसाइल की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। ऑफिस चल रहा है और हालात सामन्य है। रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात बेहतर हैं, इसलिए दुबई, कुवैत व कतर में रहने वाले लोग मस्कट ही आ रहे हैं और फ्लाइट पकड़ रहे हैं। रवि की पत्नी गिरिजा ने बताया कि वहां के हालात बहुत अच्छे हैं और जनजीवन सामान्य है।

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। ओमान की राजधानी मस्कट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे लोगों ने वहां के हालात बताए। आईएएनस से बात करते हुए रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात काफी अच्छे हैं। कोई समस्या नहीं है और वहां से विमान उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्कट में मिसाइल की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। ऑफिस चल रहा है और हालात सामन्य है। रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात बेहतर हैं, इसलिए दुबई, कुवैत व कतर में रहने वाले लोग मस्कट ही आ रहे हैं और फ्लाइट पकड़ रहे हैं। रवि की पत्नी गिरिजा ने बताया कि वहां के हालात बहुत अच्छे हैं और जनजीवन सामान्य है।

मस्कट से दिल्ली आए शशि प्रकाश ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मस्कट में भगवान की कृपा से हालात बेहतर हैं औऱ वहां युद्ध का फिलहाल कोई प्रभाव नहीं है।

हृदय नारायण स्वामी ने कहा कि मैं ओमान से आ रहा हूं। वहां कोई समस्या नहीं है। वहां करीब एक करोड़ भारतीय लोग काम कर रहे हैं। वहां की सरकार हमारा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और कतर में समस्या है लेकिन समस्या ज्यादा नहीं है और घबराने की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने तेल के रास्ते को बंद कर दिया है, इसलिए तेल की कीमत में उछाल आ रहा है। जल्द ही ये समस्या हल हो जाएगी। खाड़ी के देश हम भारतीयों की पूरा ध्यान रख रहे हैं।

मस्कट से दिल्ली आईं एक महिला ने आईएएनएस से बताया कि हम लोग ओमान के मस्कट से आ रहे हैं। हम लोग वहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सच यही है कि वहां कुछ भी बदलाव नहीं है। जिंदगी सामान्य चल रही है। लोग काफी सावधान हो गए हैं। यूएई के लोगों को भी यहीं से फ्लाइट से भेज रहे हैं। हमको कोई समस्या नहीं हुई है।

कनाडा से दिल्ली पहुंचे अमन शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि कैलगरी से दोहा होते हुए दिल्ली के लिए 28 फरवरी की मेरी फ्लाइट थी लेकिन जब हम दोहा जा रहे थे तो फ्लाइट में हमें न्यूज मिली कि वहां पर मिसाइल हमला हो रहा है, बम ब्लास्ट हो रहा है। इस वजह से हमारी फ्लाइट तुर्की डायवर्ट कर दी गई। चार-पांच दिन हम लोग तुर्की के इस्तांबुल में रुके। वहां पर भी हालात अच्छे नहीं थे लेकिन कल हमको मस्कट के लिए फ्लाइट मिली। वहां सब अच्छा था और ओमान से हम दिल्ली पहुंचे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 March 2026 11:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story