ऑपरेशन व्हाइट बॉल पहलगाम का दर्द नहीं भूली टीम इंडिया, जीत के बाद 'नो हैंडशेक'

ऑपरेशन व्हाइट बॉल पहलगाम का दर्द नहीं भूली टीम इंडिया, जीत के बाद नो हैंडशेक
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से 'हैंडशेक' नहीं किया। साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है।

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से 'हैंडशेक' नहीं किया। साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला पर्यटकों पर किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।

इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य अभियान चलाया और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया।

इसके बाद भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खेले, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसे लेकर उस वक्त काफी बवाल भी हुआ था।

रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो पूरी टीम का रवैया वैसा ही रहा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही साथियों और अंपायर से हाथ मिलाया।

कोलंबो में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Feb 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story