ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक, पैट्रियट सिस्टम और कूटनीति पर हुई बातचीत

ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक, पैट्रियट सिस्टम और कूटनीति पर हुई बातचीत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। जेलेंस्की ने बताया क‍ि इस दौरान यूक्रेन की सुरक्षा, शांति की कोशिशों और आगे की कूटनीतिक बातचीत को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

नई द‍िल्‍ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। जेलेंस्की ने बताया क‍ि इस दौरान यूक्रेन की सुरक्षा, शांति की कोशिशों और आगे की कूटनीतिक बातचीत को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, ''अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से ओवल ऑफिस में अच्छी मुलाकात हुई। यूक्रेन के लोगों की जान बचाने और शांति की दिशा में साथ मिलकर जो काम हम कर रहे हैं, उसके लिए आपका धन्यवाद। सबसे पहले, मैंने राष्ट्रपति ट्रंप को लिंडसे ग्राहम के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वे यूक्रेन के सच्चे दोस्त थे।''

जेलेंस्‍की ने पोस्‍ट में कहा, ''राष्ट्रपति और मैंने पैट्रियट इंटरसेप्टर के उत्पादन के लिए लाइसेंस और कुछ अन्य सुझावों पर भी चर्चा की, जो मददगार साबित हो सकते हैं। हमने कूटनीति पर भी बात की। यह जरूरी है कि बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को फिर से तेज किया जाए। हमारी टीमें आगे की बातचीत की पूरी रूपरेखा तय करेंगी। अमेरिका के मजबूत समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं।''

एक अन्‍य पोस्‍ट में जेलेंस्‍की ने फ‍िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेडर स्टब से हुई मुलाकात के बारे में बताया। रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति, यूक्रेन की सुरक्षा जरूरतों और अगस्त में होने वाली अहम कूटनीतिक बैठकों की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, ''मैंने फ‍िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेडर स्टब के साथ हुई मुलाकात में अमेरिका में हुई हमारी बैठकों और इस समय कूटनीति में मौजूद संभावनाओं पर बात की। यह साफ है कि रूस को युद्ध के मैदान में भारी नुकसान हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था की स्थिति भी लगातार मुश्किल होती जा रही है। एलेक्स ने लंबी दूरी तक असर डालने वाले प्रतिबंधों के जरिए मिली हमारी सफलताओं का जिक्र किया।''

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं, ताकि रूसी हमलों से यूक्रेन के लोगों की बेहतर सुरक्षा की जा सके। हमारी जरूरतों को इतनी अच्छी तरह समझने के लिए मैं एलेक्स का आभारी हूं। पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए मिसाइलों की जरूरत सचमुच हर दिन पड़ रही है।

उन्‍होंने कहा क‍ि हमने कूटनीति पर भी चर्चा की। अगस्त में होने वाली अहम बैठकों की तैयारी चल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 July 2026 11:26 PM IST

Tags

Next Story