पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद, कहा- 'भारत के दबदबे को बनाए रखा'

पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद, कहा- भारत के दबदबे को बनाए रखा
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि टीम ने दशकों से चले आ रहे भारत के दबदबे को बनाए रखा।

एमस्टेलवीन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि टीम ने दशकों से चले आ रहे भारत के दबदबे को बनाए रखा।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है। वहीं, हार के साथ पाकिस्तान का विश्व कप में सफर समाप्त हो गया है। पिछले दशक में भारत का अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दबदबा रहा है और 2016 से सीनियर और जूनियर स्तर पर खेले गए सभी मुकाबलों में भारत ने उन्हें हराया है।

भारत की शानदार जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान को हराने पर टीम इंडिया को बधाई। खेल पर शानदार पकड़ और बेहतरीन खेल कौशल के साथ, आपने दशकों से चले आ रहे भारत के दबदबे को बनाए रखा है। मेरी तरफ से आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं।"

बुधवार को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हरमनप्रीत ने 5वें और 21वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किए, जबकि अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में फील्ड गोल किए। पाकिस्तान के लिए हनान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल करके अंतर कम किया। हार्दिक सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल किया।

भारत ने संयम के साथ मैच के आखिरी पल खेले और 5-3 से जीत हासिल की। ​​इस नतीजे से भारत पूल-डी में दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में मजबूती से बना रहा, जबकि इंग्लैंड पूल विनर के तौर पर आगे बढ़ा और पाकिस्तान तथा वेल्स क्लासिफिकेशन चरण में पहुंच गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story