पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, 'एशियन गेम्स 2026' में हिस्सा नहीं ले पाएंगी मुनीबा अली

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी मुनीबा अली
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली स्वदेश वापस लौट गई हैं और वह एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुनीबा थाईलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही थीं।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली स्वदेश वापस लौट गई हैं और वह एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुनीबा थाईलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही थीं।

'क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, मुनीबा की मां बीमार हैं और इसी कारण उन्हें टीम का साथ छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

मुनीबा की गैरमौजूदगी में गुल फिरोजा विकेटकीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिरोजा बतौर विकेटकीपर मैदान पर उतरी थीं। इसके साथ ही उन्होंने शेवार जुल्फिकार के साथ पारी का आगाज भी किया था।

मुनीबा का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुनीबा पाकिस्तान टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज थीं।

जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ हुई बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, क्योंकि उस समय नियमित कप्तान फातिमा सना 'द विमेंस हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूके गई हुई थीं।

पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान की टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची।

थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के चलते 11 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय पर 47 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, कप्तान फातिमा सना की 13 गेंदों में खेली गई 21 रनों की दमदार पारी के चलते पाकिस्तान की टीम 10.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 7:16 PM IST

Tags

Next Story