बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, पैतृक गांव में शोक

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, पैतृक गांव में शोक
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एक्टर की टीम ने बयान जारी कर इस दुखद खबर की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिजों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ।

टीम ने कहा, "हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्यारी मां, हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में अपने पैतृक गांव में शांतिपूर्वक निधन हो गया।"

बयान में आगे कहा गया, "वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। पंकज त्रिपाठी उनके आखिरी पलों में उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार इस बड़ी क्षति पर शोक मना रहा है और सभी से विनम्र निवेदन है कि श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी यादों और प्रार्थनाओं में रखें। परिवार ने मीडिया और शुभचिंतकों से इस दुख की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करने और शांतिपूर्वक शोक मनाने का समय देने की अपील की है।"

इससे पहले, एक्टर के पिता पंडित बनारस तिवारी का 21 अगस्त 2023 को उनके पैतृक गांव में निधन हो गया था। उस समय पंकज त्रिपाठी मुंबई में 'ओएमजी 2' का प्रमोशन कर रहे थे और तुरंत अंतिम संस्कार के लिए बिहार वापस चले गए थे।

एक्टर ने शुरुआती दिनों में अपने पिता की मदद की, जो एक पुजारी और किसान थे, लेकिन पटना में कॉलेज थिएटर के दौरान उन्हें एक्टिंग का शौक हो गया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ग्रेजुएट होने के बाद, त्रिपाठी मुंबई चले गए, जहां उन्होंने अनुराग कश्यप की डायरेक्टेड फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से ब्रेक मिलने से पहले कई साल छोटे-मोटे रोल किए।

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने 'मसान', 'न्यूटन', 'स्त्री', 'मिर्जापुर', 'मिमी' और 'ओएमजी 2' जैसी फिल्मों में सराहनीय अभिनय किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2025 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story