'परितोष त्रिपाठी आपके शब्द जज्बातों की आवाज हैं', 16 साल पुरानी दोस्ती पर अक्षरा सिंह ने जताया प्यार

परितोष त्रिपाठी आपके शब्द जज्बातों की आवाज हैं, 16 साल पुरानी दोस्ती पर अक्षरा सिंह ने जताया प्यार
मनोरंजन की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो समय के साथ और भी गहरे हो जाते हैं। ऐसे ही एक खूबसूरत रिश्ते की झलक भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपने पुराने दोस्त और मशहूर कमीडियन-अभिनेता परितोष त्रिपाठी के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो समय के साथ और भी गहरे हो जाते हैं। ऐसे ही एक खूबसूरत रिश्ते की झलक भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपने पुराने दोस्त और मशहूर कमीडियन-अभिनेता परितोष त्रिपाठी के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया।

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह परितोष त्रिपाठी के शो कवि सम्मेलन के मंच पर नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है और बेहद सादगी के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ अपनी 16 साल पुरानी दोस्ती का जिक्र करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

अक्षरा ने लिखा, ''यह सिर्फ एक मंच पर सजा हुआ कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी दोस्ती का एक हिस्सा है, जो अब लोगों के सामने आ रहा है। जो कहानियां कभी कागज पर लिखी जाती थीं, आज वही कहानियां मंच और पर्दे पर जीवंत हो रही हैं। यह शो कभी हंसी देता है, तो कभी आंखों को नम भी कर देता है, इसमें भावनाओं का पूरा सफर छिपा हुआ है।''

अक्षरा सिंह ने परितोष त्रिपाठी की तारीफ करते हुए उन्हें जज्बातों की आवाज बताया। उन्होंने लिखा, ''आपके शब्द उन भावनाओं को भी बयां कर देते हैं, जिन्हें लोग अक्सर कह नहीं पाते। आपकी कला सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के दिलों को भी छूती है।''

अक्षरा ने कैप्शन में आगे लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि शो का हर शब्द दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा। मैं आपके लिए दिल से दुआ करती हूं कि आपके हर अल्फाज पर तालियां बजे और हर एहसास लोगों तक पहुंचे।"

आखिर में अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और दर्शकों से अपील की कि वे इस शो को जरूर देखें। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जिसे महसूस किया जाना चाहिए।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story