पश्चिम बंगाल में नई औद्योगिक नीति से जगी उम्मीद, आसनसोल में बंद फैक्ट्रियों के बाहर जश्न

पश्चिम बंगाल में नई औद्योगिक नीति से जगी उम्मीद, आसनसोल में बंद फैक्ट्रियों के बाहर जश्न
पश्चिम बंगाल में उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई औद्योगिक नीति की घोषणा से पहले आसनसोल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। औद्योगिक क्षेत्र में लोग बंद पड़ी फैक्ट्रियों के गेट के बाहर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया। लोगों ने लड्डू बांटे, एक-दूसरे को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस पहल से राज्य में उद्योगों में नई जान आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

आसनसोल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई औद्योगिक नीति की घोषणा से पहले आसनसोल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। औद्योगिक क्षेत्र में लोग बंद पड़ी फैक्ट्रियों के गेट के बाहर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया। लोगों ने लड्डू बांटे, एक-दूसरे को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस पहल से राज्य में उद्योगों में नई जान आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दशकों से पश्चिम बंगाल में उद्योगों की स्थिति खराब रही है। नई नीति से उन्हें उम्मीद है कि बंद पड़े कारखाने फिर से खुलेंगे और युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिलेगा। आसनसोल जैसे औद्योगिक शहर में इस घोषणा को लेकर खास उत्साह देखा गया क्योंकि यहां कई कारखाने लंबे समय से बंद पड़े हैं।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नीरज चंद्र दास ने कहा कि कोलकाता में औद्योगिक नीति को लेकर बैठक हो रही है और उसी खुशी में यहां के सभी लोग इकट्ठा हुए हैं। उनकी आशा है कि अब बंगाल में कारखाने खुलेंगे और नगरवासियों को रोजगार मिलेगा।

नीरज चंद्र दास ने कहा कि पिछले पंद्रह साल तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही और उससे पहले पैंतीस साल तक वामपंथी सरकार रही लेकिन इस दौरान उद्योगों को लेकर न कोई गंभीर चर्चा हुई, न खोलने का कोई ठोस निर्णय लिया गया और न ही कोई आवाज उठाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसा राजनीतिक माहौल बना दिया गया था कि कोई भी उद्योगपति यहां आना नहीं चाहता था।

उन्होंने कहा कि अब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और राज्य में भी भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के प्रयासों से लोगों के चेहरों पर खुशी लौटी है। अब पूरा बंगाल आशावादी है कि कारखाने फिर से खुलेंगे।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप बावरी ने कहा कि लोगों की यह खुशी सिर्फ जश्न नहीं है बल्कि पीढ़ियों की उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कम से कम पचास साल से पश्चिम बंगाल को जैसे एक पिंजरे में बंद करके रख दिया गया था। उद्योगों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई और किस तरह उद्योग लगाए जाएं, इस पर कोई गंभीर विचार नहीं हुआ।

प्रदीप बावरी ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनी, तब डबल इंजन की सरकार का गठन हुआ। डबल इंजन की सरकार आने के बाद देखा जा रहा है कि जितने भी निवेशक और उद्योगपति हैं, वे सभी पश्चिम बंगाल की ओर आ रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story