पश्चिम बंगाल चुनाव मिदनापुर जिलाधिकारी ने दी जानकारी, 'नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल'

पश्चिम बंगाल चुनाव मिदनापुर जिलाधिकारी ने दी जानकारी, नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल
बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने बंगाल में दो चरण में चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। मिदनापुर के जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

मिदनापुर, 17 मार्च (आईएएनएस)। बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने बंगाल में दो चरण में चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। मिदनापुर के जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चुनाव आयोग की ओर से की गई चुनाव की घोषणा के अनुसार 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। जिसकी अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी और मतपत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है और 4 मई को मतगणना होगी।

बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से अधिकारी चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। वहीं, राजनीतिक पार्टियां भी अपनी कमर कस चुकी हैं। इस बार भाजपा बंगाल में परिवर्तन का दावा कर रही है तो सत्तारूढ़ टीएमसी एक बार फिर वापसी के लिए ताल ठोक रही है। चुनाव की तारीख के ऐलान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर थे। अपने बंगाल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। पीएम मोदी ने जनता से टीएमसी को सत्ता से बाहर करने की अपील की थी।

वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा को घेरने से पीछे नहीं हट रही हैं। ममता बनर्जी बीते दिन चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही थीं। टीएमसी प्रमुख ममता ने एसआईआर को लेकर ईसी पर कई सवाल खड़े किए हैं। जबकि, भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए सुवेंदु अधिकारी को दो जगह से टिकट दिया है। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों के अंतर से हराया था।

सोमवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया। भाजपा ने कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है। अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 8:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story