पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरी

पश्चिम बंगाल चुनाव  भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

कोलकाता, 31 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, सिताई (एससी) विधानसभा से आशुतोष बर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि नाटाबाड़ी सीट से गिरिजा शंकर रॉय चुनाव मैदान में होंगे। बागदा (एससी) से सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मगराहाट पूर्व (एससी) सीट से उत्तम कुमार बनिक को मौका मिला है।

फालटा सीट से देबांगशु पांडा और सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। चौरंगी सीट से संतोष पाठक को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हावड़ा दक्षिण सीट से रंजन कुमार पॉल और पंचला से श्यामल हाती को टिकट मिला है।

इसके अलावा चंडीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में भी एक अहम बदलाव किया है। मयनागुड़ी (एससी) सीट से अब दालिम रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी का कहना है कि इन सभी नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद मुहर लगाई गई है। भाजपा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखा गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 10:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story