पश्चिम बंगाल में शुरू होगी भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा', दिलीप घोष बोले- बदलाव चाहती है राज्य की जनता

पश्चिम बंगाल में शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, दिलीप घोष बोले- बदलाव चाहती है राज्य की जनता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में शुरू होने वाली 'परिवर्तन यात्रा' पर कहा है कि ये बदलाव के लिए यात्रा है, जिसका संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

खड़गपुर, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में शुरू होने वाली 'परिवर्तन यात्रा' पर कहा है कि ये बदलाव के लिए यात्रा है, जिसका संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनता के लिए एक 'परिवर्तन यात्रा' निकाली जा रही है। यह बदलाव के लिए यात्रा होगी। बंगाल के लोग भी बदलाव चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राज्य से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेता तक शामिल होंगे। दिलीप घोष ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि एक बार राज्य में भाजपा को मौका मिलता है तो वे राज्य की स्थिति को बदल सकते हैं। इसी संदेश को यात्रा के जरिए सभी तक पहुंचाया जाएगा।"

भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत सिलीगुड़ी से होगी, जो कूच बिहार से होते हुए अलीपुरद्वार जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग क्षेत्र को कवर करेगी। इसके बाद नवद्वीप, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान के क्षेत्रों में भाजपा यात्रा निकालेगी। सभी 9 संभागों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत एक साथ की जाएगी।

एक और दो मार्च को अलग-अलग संभागों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जो भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। पार्टी ने बताया कि मुख्य यात्रा कार्यक्रम 5 मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 100 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

इसी बीच, दिलीप घोष ने ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले से ही कई देश युद्ध लड़ रहे हैं। यह नया संघर्ष दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रमजान चल रहा है और ऐसे में वहां लड़ाई और खूनखराबा हो रहा है, जो चिंताजनक है। यह लड़ाई बंद होनी चाहिए।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि नई मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम भी बाहर होंगे। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के विधायक जहां-जहां जीते हैं, वहां फर्जी मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है। एसआईआर के बाद फर्जी मतदाताओं को बाहर कर दिया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2026 10:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story