पश्चिम बंगाल में विकास के लिए पहले गुंडाराज खत्म करना होगा जगन्नाथ सरकार

पश्चिम बंगाल में विकास के लिए पहले गुंडाराज खत्म करना होगा  जगन्नाथ सरकार
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वित्तीय गतिविधियों को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर जुबानी हमला किया।

नादिया, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वित्तीय गतिविधियों को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर जुबानी हमला किया।

जगन्नाथ सरकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में राज्य में गुंडागर्दी, तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे हालात में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यदि कोई नया कानूनी प्रावधान या सख्त कदम उठाया जा रहा है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वहां विकास कार्यों को गति मिली है। यदि पश्चिम बंगाल को भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है तो सबसे पहले राज्य में कथित गुंडाराज और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना होगा।

टीएमसी की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के पास इतनी बड़ी मात्रा में धन कैसे आया, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। केवल बैंक खाते या संपत्तियां जब्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि यह धन कहां से आया, किसका है और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी राजनीतिक दल का उद्देश्य व्यापार करना नहीं होता, इसलिए यदि वित्तीय लेनदेन में कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए जगन्नाथ सरकार ने दावा किया कि जांच से बचने के लिए अदालत का रुख करना और जांच प्रक्रियाओं का विरोध करना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ती है तो कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सभी तथ्य सामने आएंगे और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 10:17 PM IST

Tags

Next Story