'पति पत्नी और वो दो' पब्लिक रिव्यू आयुष्मान की फिल्म पर अलग-अलग राय, किसी को 'सोशल मैसेज' तो किसी को लगी 'औसत

पति पत्नी और वो दो पब्लिक रिव्यू आयुष्मान की फिल्म पर अलग-अलग राय, किसी को सोशल मैसेज तो किसी को लगी औसत
अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। दूसरी तरफ दर्शकों ने फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। दूसरी तरफ दर्शकों ने फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

आईएएनएस ने फिल्म देखकर लौटे दर्शकों से बात की, जिसमें फिल्म को लेकर उनकी तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ लोग इसे बेहतरीन सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ के लिए यह महज औसत एंटरटेनिंग है।

फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। फिल्म देखकर आए दर्शक ने कहा, "फिल्म देखने में बिल्कुल औसत थी। अभिनय, तो सभी का अच्छा था, लेकिन स्क्रिप्ट के मोर्च पर फिल्म थोड़ी कमजोर लगी। फिल्म की कहानी कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' जैसी थी।"

दूसरे दर्शक ने कहा, "फिल्म ज्यादा कुछ खास नहीं है, लेकिन वन टाइम वॉच है, लोग जाकर देख सकते हैं। सारा अली खान की एक्टिंग ज्यादा समझ में नहीं आई, लेकिन वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की एक्टिंग अच्छी थी। आयुष्मान तो अब ड्रीम बॉय हो गए हैं। म्यूजिक को जेनजी के हिसाब से बनाया गया है।"

वहीं, एक और दर्शक ने फिल्म को सामाजिक संदेश देने वाला बताया। उनका कहना है कि फिल्म देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। यह एक बेहतरीन सामाजिक और मनोरंजक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ बहुत जरूरी संदेश भी देती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। यह फिल्म हमें सिखाती है कि आंखों देखी हर बात पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सच्चाई की सही तरीके से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित बॉलीवुड सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' प्रयागराज (इलाहाबाद) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक वन विभाग के अधिकारी (आयुष्मान खुराना) और उनकी पत्नी (वामिका गब्बी) के सामान्य वैवाहिक जीवन में हास्यपूर्ण और गलतफहमियां पैदा हो जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story