राजनीति: प्रशांत किशोर पर भाजपा ने साधा निशाना, दिलीप जायसवाल बोले 'नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून के कठघरे में'

प्रशांत किशोर पर भाजपा ने साधा निशाना, दिलीप जायसवाल बोले नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून के कठघरे में
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। इस बीच, भाजपा ने गुरुवार को प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए आईना दिखाया है।

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। इस बीच, भाजपा ने गुरुवार को प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए आईना दिखाया है।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रशांत किशोर को आईना दिखाते हुए कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून के कटघरे में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का पूरा चेहरा आज बेनकाब हो चुका है। जो दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं, उन पर कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि ये मामूली आरोप नहीं हैं; ये जालसाजी, धोखाधड़ी, और सुनियोजित साजिश का मामला है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पटना के पाटलिपुत्र थाना केस नंबर 94/2020 में उनकी भूमिका किसी पेशेवर अपराधी जैसी दिख रही है। उन्होंने कहा कि 'बिहार की बात' के नाम पर जनता को गुमराह करने वाले प्रशांत किशोर खुद कानून के कठघरे में हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "नैतिकता की ठेकेदारी छोड़िए, बिहार की जनता अब इन नकाबपोश नेताओं को पहचान चुकी है। ये नेता नहीं, 'राजनीति के चोर' हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर सही अर्थों में राजनीति को ही व्यापार समझते हैं, जबकि राजनीति का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है। बिहार के लोग ऐसे लोगों द्वारा कई बार छले गए हैं। बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है और यहां की जनता अब कोई भूल नहीं करना चाहती।

दरअसल, प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा और राजद सहित विभिन्न दलों के नेताओं पर सीधा हमला बोल रहे हैं और कई तरह के वादे भी कर रहे हैं। जन सुराज पहले ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा कर चुका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story