राष्ट्रीय: चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा का नीतीश ने किया स्वागत

चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का नीतीश ने किया स्वागत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी. वी. नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व. एम. एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी. वी. नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व. एम. एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह समाजवादी आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारों की नींव रखी, जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। स्व. डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Feb 2024 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story