राजनीति: बिहार राजद अध्यक्ष पद के लिए मंगनी लाल मंडल ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार राजद को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। मंगनी लाल मंडल ने बिहार राजद के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर लालू यादव भी मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के लिए वह विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। मंगनी लाल मंडल का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 जून को पटना में राजद के राज्य परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा होगी।
नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भी प्रस्तावक बने हैं। मंगनी लाल मंडल का नामांकन हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री से लेकर राज्यसभा और लोकसभा सांसद के रूप में उन्होंने समाजवादी विचारधारा को मानने वाले कर्पूरी ठाकुर के बेहद करीबी और सहयोगी और हमारे पिता (लालू यादव) के साथ उन्होंने कई वर्षों तक काम किया है। उनकी समाजवादी राजनीति को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका रही है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें खुशी है कि आज मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामांकन किया है। हमारी पार्टी जनता की बात करती है। गरीबों की बात करती है, सबको साथ लेकर चलती है। हम लोग सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और नया बिहार बनाएंगे।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है। मौजूदा सरकार हर मामले में फेल हो चुकी है। नीति आयोग की रिपोर्ट भी प्रदेश को फेल साबित कर चुकी है। रिटायर्ड अधिकारियों की बदौलत थके हुए मुख्यमंत्री अब बिहार नहीं चला पा रहे हैं। अब बिहार के लोग इस सरकार को बदलेंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Jun 2025 7:30 PM IST