राजनीति: अपराध होने पर 24 से 72 घंटे में एक्शन ले रही सरकार, तेजस्वी यादव अपना समय याद करें विजय सिन्हा

अपराध होने पर 24 से 72 घंटे में एक्शन ले रही सरकार, तेजस्वी यादव अपना समय याद करें  विजय सिन्हा
बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बिहार में बढ़ते अपराध और एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है।

पटना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बिहार में बढ़ते अपराध और एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने बड़े राज्य में घटनाएं घटित हो रही हैं तो सरकार का एक्शन भी दिखाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तब क्या घटनाएं घटित नहीं हो रही थीं? एनडीए सरकार एक्शन मोड में है। सरकार 24 से 72 घंटे के अंदर एक्शन ले रही है और रिजल्ट भी दे रही है। किसी गिरोह की राजनीति या उस तरह के प्लांट में घटनाएं घटित नहीं हो रही हैं। यह सारी घटनाएं अकस्मात, पारिवारिक आपसी संघर्ष की हैं और तुरंत कार्रवाई हो रही है, लेकिन यह घटनाएं दुखद हैं। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और प्रशासन त्वरित गति से कार्रवाई भी कर रही है।

उन्होंने राजद और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तो बहाना है, संविधान का अपमान करना इनका निशाना है। संवैधानिक संस्था के बारे में भ्रम का वातावरण बनाना संविधान का अपमान है। संविधान का अपमान करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी मानसिकता वाले लोग तब तक संविधान का अपमान करते रहेंगे जब तक इन पर एक्शन नहीं होगा। ये लोग एक तरफ संविधान की किताब दिखाते हैं तो दूसरी तरफ संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं।

डिप्टी सीएम ने अमेरिका के टैरिफ पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में परमाणु बम के समय में भी प्रतिबंध लगा था, लेकिन अटल बिहारी देश की आर्थिक उन्नति को बढ़ाते रहे। यह 21वीं सदी का भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी। हर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।

विजय कुमार सिन्हा ने कैग रिपोर्ट में उजागर हुए घोटाले को लेकर कहा कि कृषि विभाग में सिर्फ तीन प्रतिशत का मामला है। वह भी हमारे समय का नहीं है। लेकिन सरकार में होने के नाते हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि पूरी पारदर्शिता के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। जो लोग यह बयान देकर भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, वे अपने समय की स्थिति के बारे में बताएं। उपयोगिता प्रमाण पत्र हर जगह से मंगाया जा रहा है। जहां गड़बड़ी होती है, वहां तुरंत एक्शन होता है। अगर आपके पास सबूत हैं तो आप न्यायालय में जाएं।

विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर नौटंकी करने और भ्रष्टाचार अपराध से ग्रसित होने का आरोप लगाया। उन्होंने लालू परिवार को लेकर कहा कि हम लोग पारिवारिक मामले में नहीं पड़ेंगे। बिहार लोकतंत्र की धरती है। परिवार तंत्र की जमींदारी किसी के लिए उचित नहीं है और परिवार तंत्र की जमींदारी लोकतंत्र को खत्म कर देती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2025 10:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story