राष्ट्रीय: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केरल में हर साल 10 दिनों तक ओणम त्योहार मनाया जाता है। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं ने लोगों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ओणम की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ओणम जीवन, आशा, हमारे पौराणिक अतीत और विविध धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का उत्सव है। इसकी फसल और नवीनीकरण की भावना, और ओणम साध्या की पवित्रता सभी के लिए एकजुटता, समृद्धि और बंधुत्व की प्रेरणा दें। ओणम की शुभकामनाएं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "ओणम की प्रेम, करुणा और एकता की भावना आपके घर और हृदय में व्याप्त हो। आपको और आपके प्रियजनों को शांतिपूर्ण और आनंदमय ओणम की शुभकामनाएं।"
इससे पहले राष्ट्रपति ने देशवासियों को ओणम की भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "ओणम के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओणम की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए नई खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करे और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को और गहरा करे, यही कामना है।"
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओणम की बधाई देते हुए कहा, "समृद्धि, सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास के प्रतीक पावन पर्व ओणम की सभी अन्नदाता किसान साथियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का नया सवेरा लेकर आए, यही प्रार्थना है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Sept 2025 9:57 AM IST