'पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत', यमुना की सफाई के लिए सिरसा ने दिल्लीवासियों को दिया न्योता

पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत, यमुना की सफाई के लिए सिरसा ने दिल्लीवासियों को दिया न्योता
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना नदी की सफाई के लिए बड़े अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दिल्लीवासियों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना नदी की सफाई के लिए बड़े अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दिल्लीवासियों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है।

सिरसा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत गुरुबानी की पंक्ति से की, "पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत।" उन्होंने लिखा कि गुरुओं ने हमें बताया है कि हवा, पानी और धरती हमारे लिए पूजनीय हैं। ये हमारे गुरु हैं, माता हैं, पिता हैं, इसलिए हमें इन्हें संभालना है।

इसी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार 18 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यमुना की सफाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रही है।

सिरसा ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, "मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें, हमारा साथ दें और दिल्ली की जीवनरेखा यमुना को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। आइए, 18 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक इस मुहिम में आप भी हमारा साथ दीजिए।"

दरअसल, यमुना की सफाई दिल्ली में एक बड़ा मुद्दा रही है। हर साल छठ पूजा से पहले यमुना में प्रदूषण और झाग का मुद्दा चर्चा में रहता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद से ही यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। सरकार का दावा है कि यमुना को साफ करने के लिए ठोस योजना पर काम हो रहा है।

यह सफाई अभियान उसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार चाहती है कि सिर्फ सरकारी मशीनरी ही नहीं, बल्कि आम लोग, स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी इस मुहिम से जुड़ें।

सिरसा ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने प्रकृति को पूजनीय बताया है और इसे संभालना हमारी जिम्मेदारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 11:29 PM IST

Tags

Next Story