पहला वनडे धोनी एजबेस्टन में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

पहला वनडे धोनी एजबेस्टन में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। माही ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ स्टैंड्स से मैच का लुत्फ उठाया। इस मैच के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मौजूदगी ने भी माहौल को और खास बना दिया।

बर्मिंघम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। माही ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ स्टैंड्स से मैच का लुत्फ उठाया। इस मैच के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मौजूदगी ने भी माहौल को और खास बना दिया।

मैच के दौरान, धोनी भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से भी मिले। इससे पहले धोनी भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच देखने ट्रेंट ब्रिज पहुंचे थे।

मंगलवार को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 47.5 ओवरों में 258 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में बेन डकेट और जैकब बेथेल ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखर गई। आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 107 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लियाम डॉसन और जो रूट ने सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

डॉसन 83 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। भारत की तरफ अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इस बीच इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी करने वाली ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। कार्स अब कलाई और कोहनी की चोट से उबर गए हैं। वह सीरीज के शेष 2 मुकाबलों के लिए मेजबान टीम से जुड़े हैं। कार्स ने इससे पहले 1 नवंबर 2025 को वनडे मैच खेला था। जनवरी 2026 में वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 11:11 PM IST

Tags

Next Story