पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के लिए रवाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के लिए रवाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।

जींद, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से सोनीपत के लिए रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने जींद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों और छात्र-छात्राओं का अभिनंदन स्वीकार किया। दूसरे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वहीं, पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर शुरू होने के साथ स्कूली बच्चों ने 'ग्रीन ट्रांसपोर्ट' का अनुभव किया। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्र हाइड्रोजन ट्रेन की यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे।

इसके बाद, उन्होंने जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से लगभग 14,700 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी के मंच पर पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी को साफा पहनाया और उपहार भेंट किए।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री लगभग 9,680 करोड़ रुपए की लागत से विकसित 157.92 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले और पूरी तरह से सुलभ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 से 5) को राष्ट्र को समर्पित किया। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय लगभग 14 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे हो जाएगा, जबकि दिल्ली-अमृतसर की यात्रा का समय लगभग 8 घंटे से घटकर 4 घंटे रह जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बने 33.81 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले, आंशिक रूप से प्रवेश-नियंत्रित अंबाला-काला अंब राजमार्ग का भी उद्घाटन किया।

एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-352ए पर स्थित 40.60 किलोमीटर लंबा जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड राजमार्ग का उद्घाटन और हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड राजमार्ग परियोजना की आधारशिला शामिल है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 12:13 PM IST

Tags

Next Story