पहली तिमाही में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्यमों के परिचालन राजस्व में 14.8% की वृद्धि

पहली तिमाही में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्यमों के परिचालन राजस्व में 14.8% की वृद्धि
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2026 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग की परिचालन स्थिति जारी की। 2026 की पहली तिमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने तीव्र उत्पादन वृद्धि, निरंतर निर्यात सुधार, उल्लेखनीय लाभ सुधार, त्वरित निवेश वृद्धि और सामान्य रूप से सकारात्मक विकास प्रवृत्ति का अनुभव किया।

बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2026 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग की परिचालन स्थिति जारी की। 2026 की पहली तिमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने तीव्र उत्पादन वृद्धि, निरंतर निर्यात सुधार, उल्लेखनीय लाभ सुधार, त्वरित निवेश वृद्धि और सामान्य रूप से सकारात्मक विकास प्रवृत्ति का अनुभव किया।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि से 13.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि इसी अवधि में औद्योगिक क्षेत्र और उच्च-तकनीकी विनिर्माण उद्योग की तुलना में क्रमशः 7.5 और 1.1 प्रतिशत अंक अधिक थी।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के संचयी निर्यात वितरण मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जनवरी-फरवरी से 3 प्रतिशत अंक अधिक है।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने 43 खरब 10 अरब युआन का परिचालन राजस्व हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.8 प्रतिशत अधिक है; परिचालन लागत 36 खरब 90 अरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.7 प्रतिशत अधिक है और कुल लाभ 2 खरब 17 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.25 गुना अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story