पीएलए के दक्षिणी थिएटर कमांड ने नियमित गश्ती की

पीएलए के दक्षिणी थिएटर कमांड ने नियमित गश्ती की
चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिणी थिएटर कमांड की नौसेना ने 23 से 26 फरवरी तक दक्षिण चीन सागर के समुद्री क्षेत्रों में नियमित गश्ती की। दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता, नौसेना कर्नल चाई शीछन ने 27 फरवरी को इसकी घोषणा की।

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिणी थिएटर कमांड की नौसेना ने 23 से 26 फरवरी तक दक्षिण चीन सागर के समुद्री क्षेत्रों में नियमित गश्ती की। दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता, नौसेना कर्नल चाई शीछन ने 27 फरवरी को इसकी घोषणा की।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस ने अन्य देशों को उकसाकर तथाकथित "संयुक्त क्रूज" किया और दक्षिण चीन सागर में गड़बड़ पैदा की। इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचा। दक्षिणी थिएटर कमांड की सेना दृढ़ता से राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और समुद्री अधिकारों व हित की रक्षा करेगी और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story