पीएम आवास योजना से उन्नाव में गरीबों का सपना हुआ साकार, लाभार्थियों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

पीएम आवास योजना से उन्नाव में गरीबों का सपना हुआ साकार, लाभार्थियों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से देशभर में लाखों परिवारों को अपना आशियाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी इस योजना ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। जो लोग 10-20 साल से किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे, आज वो अपने पक्के घर में रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है।

उन्नाव, 9 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से देशभर में लाखों परिवारों को अपना आशियाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी इस योजना ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। जो लोग 10-20 साल से किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे, आज वो अपने पक्के घर में रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है।

उन्नाव की बंकी देवी और नई बस्ती की रहने वाली माधुरी को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। माधुरी ने बताया कि वह मूल रूप से साहबखेड़ा की रहने वाली हैं और पिछले 10-12 साल से किराए के मकान में रह रही थीं। किराए के घर में कई तरह की परेशानियां होती थीं। लेकिन पीएम आवास योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 2.5 लाख रुपये की किस्त मिली, जिससे उन्होंने अपने प्लॉट पर दो कमरे बना लिए हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वजह से हमें अपना पक्का घर मिल पाया है। गरीब परिवारों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है।

इसी तरह एक अन्य लाभार्थी ज्ञानमती है, जो पिछले 20 साल से किराए पर रह रही थीं। उन्होंने तीन साल पहले पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था। फरवरी में जब उनके खाते में पहली किश्त आई, तो उन्होंने अपने घर का निर्माण शुरू कराया। अब उनका घर बनने वाला है और जल्द ही उन्हें रहने के लिए अपनी खुद की छत मिल जाएगी। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं और पीएम मोदी को धन्यवाद करते हैं। अब किराए की टेंशन खत्म हो गई।"

कुलुआगाड़ा की रहने वाली सिया दुलारी का तो मकान बनकर तैयार भी हो गया है। वह अब अपने नए पक्के घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही वह अपना घर बनवा पाई हैं। इससे उन्हें बहुत सुविधा हुई है। हर गरीब चाहता है कि उसका अपना घर हो और उसे हर महीने किराया न भरना पड़े। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की वजह से ही आज गरीबों के सपने सच हो रहे हैं।

कुलहुवा गाड़ा के निवासी बंटी निर्मल भी इस योजना के लाभार्थी हैं। बंटी पिछले 15 साल से शेखपुर में किराए पर रह रहे थे। अब आवास विकास में उनका अपना मकान बन रहा है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी गरीबों के बारे में सोच रहे हैं। इससे हम बहुत खुश हैं।

सभी लाभार्थियों का यही कहना है कि अपना घर होने से किराए की चिंता खत्म हो गई है और ये योजना गरीबों के लिए वरदान है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 2:35 PM IST

Tags

Next Story