पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, झारखंड के किसान बोले-मोदी सरकार में अन्‍नदाता हैं खुशहाल

पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, झारखंड के किसान बोले-मोदी सरकार में अन्‍नदाता हैं खुशहाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी सीधे उनके बैंक खातों में मिला है। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार में अन्‍नदाता खुशहाल हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्‍यक्‍त किया।

रायपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी सीधे उनके बैंक खातों में मिला है। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार में अन्‍नदाता खुशहाल हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्‍यक्‍त किया।

किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम-किसान की राशि मिलने से खेती-किसानी में काफी मदद मिलती है। किसानों का कहना है कि इस पैसे से बीज, यूरिया और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज देश और प्रदेश के किसानों के लिए खुशी का दिन है। पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपए जारी किए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 24 लाख 71 हजार 498 किसानों को इसका लाभ मिला है। प्रदेश के छोटे और सीमांत किसान इस योजना से लाभ लेकर खेती को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

पीएम किसान सम्‍मान निधि के लाभार्थी ने अपनी खुशी को समाचार एजेंसी आईएएनएस से साझा किया। किसान सुंदर सिंह नेताम ने कहा कि किसान सम्मान निधि से खेती में काफी सहूलियत मिलती है। फसलों को समय पर पानी और खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

किसान संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि यह राशि किसानों के लिए सहारे का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना किसानों और देश के लिए काम कर रहे हैं, उतना कोई और नहीं कर सकता।

किसान श्रीराम नारायण वर्मा ने कहा कि किसान अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं। ऐसे में किसान सम्मान निधि से उन्हें मजबूती मिलती है। दो हजार रुपये की किस्त से किसानों को कुछ राहत मिल जाती है।

वहीं सेवक राम साहू ने कहा कि पीएम-किसान योजना से किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। सालभर में तीन किस्तों में मिलने वाले 6 हजार रुपए से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2026 8:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story