पीएम मोदी बार-बार वीडियो संदेश जारी कर सफाई न दें, कंगना रनौत पर करें कार्रवाई अजय राय

पीएम मोदी बार-बार वीडियो संदेश जारी कर सफाई न दें, कंगना रनौत पर करें कार्रवाई  अजय राय
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जेनजी को माफ करने के बाद सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय और समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

लखनऊ, 1 अगस्‍त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जेनजी को माफ करने के बाद सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय और समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो बार-बार जारी करके अपनी सफाई दे रहे हैं, इसकी जरूरत नहीं है। वह एक तरफ सफाई दे रहे हैं और दूसरी तरफ बच्‍चों पर एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। बच्‍चों को चिन्हित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत छात्रों पर अशोभनीय टिप्‍पणी कर रही हैं। छात्राओं को लेकर गलत बोला जा रहा है। तत्‍काल रनौत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्‍यता खत्‍म करनी चाहिए। रनौत को पार्टी से निष्‍कासित करना चाहिए।

इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रों को माफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्‍चों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। पीएम को वे लोग याद नहीं आ रहे, जो गर्व के साथ कहते हैं कि 'फॉलोड बाय प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया'।

सपा नेता ने कहा कि छात्रों के संघर्ष को कम आंक कर अपनी वाहवाही करने से दूरी बनानी चाहिए। छात्रों ने देश के बड़े वर्ग के भविष्‍य को बर्बाद करने वाले मुद्दे को उठाया है और सरकार की गलती को समाज के सामने पेश किया। सरकार को खुले मन से अपनी गलती स्‍वीकार करनी चाहिए।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए जंतर-मंतर पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ 'शरारती बच्चों' ने बेहद अभद्र और असभ्य भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है। कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून भी निकल आता है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है और बच्चे भी हमारे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story