पीएम मोदी जो काम शुरू करते हैं, उसे खत्म भी करते हैं वसुंधरा राजे

पीएम मोदी जो काम शुरू करते हैं, उसे खत्म भी करते हैं वसुंधरा राजे
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पचपदरा में पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी के उद्घाटन पर कहा कि वह जो काम शुरू करते हैं, उसे खत्म भी करते हैं।

जयपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पचपदरा में पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी के उद्घाटन पर कहा कि वह जो काम शुरू करते हैं, उसे खत्म भी करते हैं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने राजस्थान को आज एक नहीं, बल्कि दो बड़े तोहफे दिए हैं। मुझे याद है कि जनवरी 2016 में बाड़मेर में एक बड़ी रैली के दौरान उन्होंने रिफाइनरी की आधारशिला रखी थी। उनकी एक खास खूबी यह है कि जब भी वह कोई प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो आम तौर पर यह पक्का करते हैं कि वह पूरा हो।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित विकसित राजस्थान के संकल्प को समर्पित 1.05 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है। राजस्थान की विकास यात्रा में इन सौगातों के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख मार्गदर्शन एवं सीएम भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान आधुनिक आधारभूत संरचना, औद्योगिक प्रगति, सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ये परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करते हुए जन-जन के जीवन को अधिक सुगम एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

दूसरी ओर, राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने पर, एक प्रतिभागी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा होना एक बड़ी उपलब्धि है। हमें भी बहुत तेजी से नियुक्ति पत्र दिए गए। राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था अच्छी प्रगति कर रही है और आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हमें नियुक्ति पत्र सौंपे।

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया की सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट से लगभग 35,000 लोगों को सीधा और करीब एक लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 11:36 PM IST

Tags

Next Story