पीएम मोदी के हृदय में बिहार बसा, बिहारवासियों के हृदय में मोदी धर्मशीला गुप्ता

पीएम मोदी के हृदय में बिहार बसा, बिहारवासियों के हृदय में मोदी  धर्मशीला गुप्ता
भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने गुरुवार को सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में बिहार बसा है और बिहारवासियों के हृदय में मोदी बसते हैं।

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने गुरुवार को सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में बिहार बसा है और बिहारवासियों के हृदय में मोदी बसते हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार की धरती, महावीर की धरती धन्य हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और इस गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की विशाल जनसभा में उपस्थित ने बिहार के एक-एक व्यक्ति को, एक-एक युवा को और एक-एक मातृ शक्ति को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी के हृदय में बिहार बसता है, उसी तरह बिहारवासियों के हृदय में मोदी बसते हैं। आज समस्त बिहारवासियों की ओर से, समस्त बिहार की मातृ शक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया है। लाखों की संख्या में आज हमारी बहनों ने सड़कों पर पुष्प वर्षा की है और पारंपरिक गीतों व लोक गीतों से उनका स्वागत हुआ है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद बिहार की एनडीए सरकार पर है। उन्होंने जो काम किया है, उस काम को सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल के साथ आगे बढ़ाएंगे।

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी जैसी धृष्ट महिला नेता तो हमने देखी ही नहीं है। जब पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुरी खाई तो उन्हें मिर्ची लग गई। नियम के अनुसार जब हार जाते हैं तो इस्तीफा देना होता है, लेकिन वह इतनी धृष्ट हैं कि इस्तीफा नहीं दे रही हैं। यह तो साफ दिख रहा है कि सत्ता के लोभ में ममता दीदी कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे व्यक्ति को इस पृथ्वी पर रहना नहीं चाहिए जो लोकहित में काम न करे, सिर्फ अपनी सत्ता के लिए काम करे। संवैधानिक नियम को तार-तार करने का काम सिर्फ ममता ही कर सकती हैं।

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के वंदे मातरम पर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि जो हिंदुस्तान में रहेगा, उसे वंदे मातरम कहना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story