पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे हेमंत खंडेलवाल, कोर कमेटी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पास

पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे हेमंत खंडेलवाल, कोर कमेटी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पास
मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बैठक में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि खड़गे का इस तरह से टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी का चरित्र दर्शाता है।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बैठक में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि खड़गे का इस तरह से टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी का चरित्र दर्शाता है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हुई। हमारे प्रदेश के प्रभारी, हमारे संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई, उनमें एक हमारा अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान है। इसके तहत तीन स्थानों इंदौर, जौनपुर और भोपाल में बड़ी रैलियां निकाली जाएंगी। लगभग एक लाख की संख्या इन रैलियों में रहेगी।"

उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में भी इस तरह का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा हमारे कई अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर को है, उसको लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक ही सीट रिक्त हुई है और उसी पर उम्मीदवार का चयन होना है। इस संबंध में चार-पांच नामों पर चर्चा हुई। कुछ नाम प्रदेश के हैं और कुछ प्रदेश के बाहर के भी हैं। उन सभी नामों पर चर्चा के बाद चार-पांच नामों का एक पैनल बनाकर केंद्र को भेजने पर सहमति बनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्रियों के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री के निर्देशन में केंद्र की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल सके। इसको लेकर प्रभावशाली ढंग से काम करने के लिए कुछ लोगों की टीम बनाने पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि इसमें हर सांसद को एक-एक मंत्रालय से जोड़ने का काम किया जाएगा, ताकि राज्य के मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ मिलकर केंद्र की योजनाओं का मध्य प्रदेश को अधिकतम लाभ दिला सकें।

भाजपा नेता ने कहा कि आज की बैठक का एक प्रमुख विषय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता पर की गई अशोभनीय टिप्पणी भी था। इसे लेकर आज कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पूरी कोर कमेटी ने इसकी घोर निंदा की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यूसीसी के पारित होने पर भी चर्चा हुई। हमारी सरकार और विधायकों के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार के कार्यों, मंत्रालयों की उपलब्धियों, विधायकों के कार्यों और सांसदों के योगदान को पब्लिक पोर्टल पर लाने को लेकर भी चर्चा हुई।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए आज हमारी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। यही सभी प्रमुख विषय थे, जिनकी जानकारी मैं आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story