पीएम मोदी को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती साख का प्रतीक गौरव वल्लभ

पीएम मोदी को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती साख का प्रतीक गौरव वल्लभ
अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान, एसआईआर फेज थ्री, नीट पेपर लीक मामला समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है। 32 देशों द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान, एसआईआर फेज थ्री, नीट पेपर लीक मामला समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है। 32 देशों द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

गौरव वल्लभ ने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, भारत सरकार की प्रतिष्ठा और देश की बढ़ती साख का प्रतीक है। आज दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। यह दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत का प्रमाण है।

एसआईआर फेज थ्री पर बोलते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत के नागरिकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के पास मतदाता कार्ड न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति के कारण घुसपैठियों को कई राज्यों में बसने दिया गया। जहां-जहां एसआईआर प्रक्रिया चल रही है, वहां ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। भारत में भारत के लोगों की सरकार बनेगी, घुसपैठियों की सरकार नहीं बन सकती।

नीट पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की पूर्व अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में लगभग हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से योग्य छात्रों की सीटें अयोग्य लोगों ने ले लीं। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

'वंदे मातरम' विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर देश में रहना है तो 'वंदे मातरम' कहना और गाना चाहिए। उनके मुताबिक 'वंदे मातरम' सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि 'भारत माता की जय' और भारतीय सेना के सम्मान का उद्घोष हर भारतीय की आवाज बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब देश किसी धार्मिक समूह या व्यक्ति को खुश करने की राजनीति पर नहीं चलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजन संबंधी बयान का समर्थन करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा, तुष्टिकरण की राजनीति से नहीं। उन्होंने कहा कि हर धर्म की पूजा पद्धति संविधान के दायरे में रहकर ही होनी चाहिए और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सार्वजनिक स्थान और सड़कें पूरी तरह से आवागमन के लिए हैं और धार्मिक आयोजनों के लिए उन्हें अवरुद्ध नहीं किया जा सकता। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का शासन सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है। किसी भी समुदाय को यातायात बाधित करने या जनता को असुविधा पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 10:10 PM IST

Tags

Next Story